पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कीटनाशक दवा विक्रेताओं ने केंद्र को कोसा

कीटनाशक दवा विक्रेताओं ने केंद्र को कोसा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सुनाम/ भवानीगढ़

कीटनाशकदवा विक्रेताओं का केंद्र सरकार के खिलाफ रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र सरकार की ओर से नई शर्त तय की गई है कि बीएससी एग्रीकल्चर डिग्री धारक ही कीटनाशक दवा बेच सकेगा। इसी शर्त को हटाने की मांग को लेकर कीटनाशक दवा विक्रेताओं ने मंगलवार को अपने कारोबार बंद रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। विक्रेताओं की मांग है कि इस नई शर्त को तुरंत रद्द किया जाए। यूनियन के केंद्रीय खेतीबाड़ी मंत्री राधा मोहन को लिखित तौर पर एक पत्र भी भेजा है।

कीटनाशक दवा विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंगू, संतोष कुमार, संजय गोयल, शिवजी राम, अशोक कुमार आदि ने कहा कि दशकों से तुजुर्बे के आधार पर पंजाब में करीब 25 हजार लोग यह काम कर रहे हैं, जबकि देश में कीटनाशक विक्रेताओं की संख्या लाखों में है। ऐसे में नई शर्त करोड़ों लोगों को बेरोजगारी के कगार पर पहुंच देगी। समय समय पर किसानों को दवाओं की जानकारी कंपनियों के प्रोफेशन डाक्टर दे रहे हैं और सरकार भी खुद चैनलों के माध्यम से किसानों को जागरूक कर रही है। ऐसे में कीटनाशक दवा विक्रेताओं के पास तुजुर्बे नहीं होने का दावा करना गलत है।

यूनियन सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि तुरंत फैसला रद्द नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा। इस मौके पर तरूण कुमार, परवीन कुमार, शिवपाल, दर्शन कुमार और बलवीर सिंह आदि हाजिर थे।

उधर, भवानीगढ़ में कीटनाशक दवा विक्रेताओं ने दुकानें बंद रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दविंदर हैप्पी, बबलेश गोयल, सत्तपाल गर्ग, विनोद कुमार और पलविंदर गोयल ने कहा कि बीएसई खेतीबाड़ी की डिग्री की शर्त को तुरंत वापस लिया जाए।

मालेरकोटला में तहसीलदार हरफूल सिंह गिल को ज्ञापन सौंपते हुए दुकानदार।

सुनाम में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते कीटनाशक दवा विक्रेता।

मालेरकोटला| कीड़ेमार दवाओं के दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानें बंद करके हड़ताल की गई। पंजाब एग्रो इनपुटस एसो. के महा सचिव धर्मपाल गोयल, प्रधान दरबारा सिंह, मुकंद सिंह, अभय कुमार की अगुवाई में वफद ने तहसीलदार हरफूल सिंह को केंद्रीय खेतीबाड़ी मंत्री राधा मोहन के नाम ज्ञापन सौंपकर बीएससी एग्रीकल्चर पास होने की शर्त खत्म करने की मांग की गई। इस मौके भवनीश कुमार, गुरजंट सिंह, सुखदेव सिंह, गुरमेल सिंह, जगपाल सिंह, कुलबीर रिंका मौजूद थे। (सोढ़ी)

खबरें और भी हैं...