पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूली बसों की कमियां दूर करने की हिदायत दी

स्कूली बसों की कमियां दूर करने की हिदायत दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भवानीगढ़

एकविशेष टीम द्वारा स्कूली बसों की चेकिंग की गई। टीम में शामिल आईपीएस सुमेर गुजर राज्य सचिव बाल सुरक्षा विभाग ने बताया कि बच्चों की सेफ्टी संबंधी पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के नियमों की पालन करवाने के लिए स्कूली बसों की चैकिंग की जा रही है। ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि जिन बसों में कमियां पाई गई हैं उन्हें कमियां दूर करने की हिदायत दी गई है। बसों में स्पीड गवर्नर लगाने, बसों का रंग पीला होने, सीसीटीवी कैमरे, बस की साइड पर ग्रिल्स लगी होने, बस चालक वर्दी में होने, पांच साल का हैवी गाड़ी चलाने का तजुर्बा होने, बच्चों को बसों में चढ़ाने-उतारने की सही व्यवस्था होने, आग बुझाने वाले यंत्र आदि होना जरूरी है। इस मौके पर राजविंदर सिंह गिल डिप्टी डायरेक्टर, प्रदीप सिंह ढिल्लों एडीटीओ मोहाली, अमरीश कुमार डिप्टी डायरेक्टर, इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह इंचार्ज हाईवे पैट्रोलिंग, डीईओ संदीप नागर, डीटीओ राजेश धीमान, प्रिंसिपल राज कुमार मौजूद थे। (लखविंदरपाल गर्ग)

खबरें और भी हैं...