बुजुर्ग से 25 हजार छीन मोटरसाइकिल सवार फरार
भवानीगढ़ | गांवहरदितपुरा से दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति एक बुजुर्ग से 25 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए हैं। पीड़ित हरबंस सिंह निवासी गांव नकटे ने बताया कि उसने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से 25 हजार निकलवाए थे। वह गांव नदामपुर में बस से उतरा। वहां से वह अपने मोटरसाइकिल पर गांव नकटे जा रहा था। गांव हरदितपुरा से थोड़ा आगे पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने उसे रुकने को कहा और जब वह नहीं रूका तो दोनों व्यक्तियों ने अपना मोटरसाइकिल उसके मोटरसाइकिल के आगे लगाकर घेर लिया। आरोपी नकदी वाला बैग छीनकर फरार हो गए। (लखविंदरपाल गर्ग)