अमनदीप कौर को सम्मानित किया
भवानीगढ़ | सोनीपतमें हुई 21वीं सब जूनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में हेरिटेज पब्लिक स्कूल की 8वीं कक्षा की छात्रा अमनदीप कौर ने सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधक अनिल मित्तल, रशित मित्तल, अशिमा मित्तल, स्कूल मुखी मीनू सूद ने कोच जतिंदर कौर अमनदीप कौर को सम्मानित किया। सूद ने बाकी छात्रों को भी खेलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।