भवानीगढ़| पुलिसने एक व्यक्ति से 240 बोतल शराब पकड़ी है। सीआईए के सहायक थानेदार गुरतेज सिंह की पुलिस पार्टी गश्त के दौरान गांव गहिलां रसूलपुर छन्ना के पास से गुजरती ड्रेन से गुजर रही थी तो शक के आधार पर बलजीत सिंह बिल्ला निवासी गुणीके को रोका, तो उससे 240 बोतल शराब बरामद हुई। (गर्ग)