पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाध बाबा बंसरी वाले शिव मंदिर में लगा मेला, सुबह से ही भक्तों की लगी रही भीड़

समाध बाबा बंसरी वाले शिव मंदिर में लगा मेला, सुबह से ही भक्तों की लगी रही भीड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ

महिलाओंने सिर पर कलश रखकर िनकाली यात्रा

मंिदर पर चढ़ाई धातुओं की बांसुरी,भंडारा भी लगा

भास्करसंवाददाता। धूरी

समाधबाबा बसंरी वाला बाबा गुदड़ी वाले शिव मंदिर में बसंत पंचमी पर लगे मेले का जहां लोगों ने जमकर मजा लिया, वहीं उन्होंने मंदिर में श्रद्धापूर्वक माथा भी टेका। मंदिर में लोगों द्वारा श्रद्धानुसार लकड़ी, स्टील अन्य धातुओं की बांसुरिया भी चढा़ई गई।

इस मौके पर मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सोमनाथ गर्ग ने बताया कि इस मंदिर के बारे में यह मान्यता है कि जो भी भक्त बसंत पंचमी वाले दिन यहां पर आकर बांसुरी चढ़ाकर कोई मनोकामना मांगता है तो उसकी वह इच्छा जरूर पूरी होती है। वर्णनीय है कि मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों की लगी भारी भीड़ के चलते लोग लंबी-लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए भी नजर आए। विशाल भंडारा भी लगाया गया।

इस मौके अन्यों के अलावा रघुवीर सिंह बिरदी अध्यक्ष, भीमसेन सिंगला चेयरमैन राईस मिलर्ज एसोसिएशन, मा. कुलवंत सिंह सचिव, गुरजंट सिंह, दर्शन बावा, काला बरड़वालियां, निर्मल सिंह तथा बबलू आदि भी मौजूद थे।

समाध बाबा बांसुरी वाले शिव मंदिर में लगे मेले के दौरान माथा टेक कर आशीर्वाद लेते लोग।

खबरें और भी हैं...