पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाकियू राजेवाल की जिला स्तरीय कांफ्रेंस 16 को होगी : गुरमीत सिंह

भाकियू राजेवाल की जिला स्तरीय कांफ्रेंस 16 को होगी : गुरमीत सिंह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य प्रधान बलवीर सिंह करेंगे शिरकत

भास्करसंवाददाता | भवानीगढ़

भाकियूराजेवाल की बैठक गांव घराचों में राज्य उप प्रधान जिला प्रधान गुरमीत सिंह कपियाल की अगुवाई में हुई। किसानों ने केंद्र पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके रोष भी व्यक्त किया। गुरमीत सिंह ने कहा कि 16 फरवरी को जिला स्तरीय कांफ्रेंस मस्तुआणा साहिब में होगी।

राज्य प्रधान बलवीर सिंह राजेवाल शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र पंजाब सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्याएं करने के लिए मजबूर हो रहा है। किसानों को फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार किसानों की सब्सिडियां खत्म करने पर तुली है। इस मौके पर कश्मीर सिंह जिला उप प्रधान, भीम सिंह, सुखदेव सिंह, केवल सिंह, करनैल सिंह, सुखदेव सिंह, देव सिंह, बलराम सिंह, साधु सिंह, पलविंदर सिंह, जोरा सिंह, गुरचरण सिंह, सुरजीत सिंह, हरी सिंह, मोहन सिंह, भरपूर सिंह मौजूद थे।

भवानीगढ़ के गांव घराचों में नारेबाजी करते हुए किसान।

खबरें और भी हैं...