अकाली-भाजपा उम्मीदवारों के नाम घोषित
जिलेकी आठ नगर काउंसिल और एक नगर पंचायत चुनाव के लिए अकाली-भाजपा में टिकटों के बंटवारे को लेकर रविवार को पार्टी के आला नेताओं की बैठक रेस्ट हाऊस में हुई। शिअद की तरफ से वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा और भाजपा की तरफ से मनजीत सिंह सिंह राय ने बैठक की अध्यक्षता की। इसके अतिरिक्त बैठक में अकाली दल और भाजपा के हलका इंचार्ज और आला नेताओं ने भाग लिया। गठबंधन की संयुक्त बैठक से पहले दोनों पार्टियों के नेताओं ने अलग-अलग बैठक करके अपने दावेदारों पर चर्चा की। बैठक में संगरूर, सुनाम, लहरागागा, धूरी, मालेरकोटला, लौंगोवाल, भवानीगढ़, अहमदगढ़ नगर काउंसिल और अमरगढ़ नगर पंचायत के वार्डों में टिकटों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही दोनों दलों ने जीत की रणनीति भी बनाई।
संगरूर के 27 वार्डों में से अकाली दल 14 वार्डों भाजपा 13 वार्डों, सुनाम के 23 वार्डों में अकाली दल 12 भाजपा 09, लहरागागा के 15 वार्डों में से अकाली दल 09 भाजपा 06 , मालेरकोटला के 33 वार्डों में से अकाली दल 27 भाजपा 06, लौंगोवाल के 15 वार्डों में से अकाली दल 12 भाजपा 03, अहमदगढ़ के 17 वार्डों में से अकाली दल 12 भाजपा 05 वार्डों में, अमरगढ़ के 11 वार्डों में से अकाली दल 04 भाजपा 07 में, भवानीगढ़ के 15 में से अकाली दल 10 भाजपा 05 में चुनाव लड़ेगी। जबकि धूरी में सीटों पर समझौता नहीं हुआ है।इसकी पुष्टि बीजेपी के जिला महासचिव सरजीवन जिंदल ने की है।