गुरदियाल सिंह बने नेत्रदानी
भुच्चो मंडी | वार्डनंबर 7 निवासी डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रेमी गुरदयाल सिंह (85 साल) अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर प्रभु चरणों में जा विराजे। उनके नेत्रों को मरणोपरांत उनके पुत्रों गुरचरन सिंह, गुरबचन सिंह, राजिंदर सिंह, दविंदर सिंह जसविंदर सिंह ने दान कर दिया। डॉक्टरों ने उनके नेत्रों को माता करतार कौर इंटरनेशनल आई बैंक सिरसा भेज दी। (ब्रिज सिंगला)