पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला में जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा पंडाल

रामलीला में जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा पंडाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुच्चो मंडी | श्रीराम नाटक क्लब बालियांवाली की ओर से बालियांवाली में रविवार रात्रि को रामलीला का शुभारंभ किया गया। रामलीला का उद्घाटन मुख्य मेहमान डेरा बाबा संध्या दास त्रिवेणी वाले, संत बाबा ईश्वर दास और थाना बालियांवाली के इंचार्ज बलविंदर सिंह ने रीबन काट कर किया। रामलीला के दौरान उपस्थित दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर संत बाबा ईश्वर दास, एसएचओ बलविंदर सिंह एएसआई होशियार सिंह ने अपनी तरफ से 1100-1100 रुपए क्लब को सहयोग राशि भेंट की। क्लब के ओहदेदारों द्वारा आए हुए मेहमानों को यादगारी चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के चेयरमैन नानक सिंह ढिल्लों, सरपरस्त करनैल सिंह, डायरेक्टर कुलदीप मतवाला, काला शर्मा, प्रधान तीर्थ राम, वाइस प्रधान सुरजीत गग्गी, प्रमोटर देवराज गोयल, महासचिव राजीव शर्मा, भान चंद शर्मा, मनिंदर शर्मा मन्ना उपस्थित थे। (ब्रिज सिंगला)