- Hindi News
- मॉडल प्रदर्शनी में दिखा बच्चों का टैलेंट
मॉडल प्रदर्शनी में दिखा बच्चों का टैलेंट
एनएसमेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों द्वारा विभिन्न विषय पर बनाए गए मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई।
इसमें प्राइमरी, हायर क्लास के बच्चों ने भाग लिया। इस मॉडल प्रदर्शनी में आठवीं कक्षा के रपिंद्र सिंह, आकाशदीप, लवजोत संदीपपाल रमणीक द्वारा बिजली की बचत करने वाले सोलर कुकर, बिजली के सर्किट एसिड रेन के मॉडल को पहला स्थान मिला। सातवीं कक्षा के हरप्रीत, जसप्रीत, कमलप्रीत रमनप्रीत द्वारा तैयार शरीर के अंग खेतीबाड़ी मॉडल को दूसरा स्थान मिला। नौंवीं कक्षा के कुकनदीप, नमनीत, राजविंदर, सुखप्रीत, रनप्रीत सैफी द्वारा तैयार वातावरण जल बचाओ के मॉडल को निर्णायकों ने तीसरा स्थान दिया।
छठी कक्षा के बलप्रीत, पवनदीप, अजेयपाल रमनदीप ने जंगली जानवर सुरक्षा के मॉडल पेश किए। पांचवीं कक्षा के हनी, मनदीप मनप्रीत ने पौष्टिक भोजन के मॉडल पेश किए प्राइमरी कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया। चौथी कक्षा के गुरप्रीत, संदीप, एकमजोत द्वारा तैयार प्रदूषण रोकने के मॉडल को दूसरा स्थान मिला।
स्कूल की प्रिंसिपल मैडम कुलदीप कौर मैनेजमेंट के अंग्रेज सिंह ने कहा कि आज साइंस का युग है। बच्चों को हर क्षेत्र के लिए नई-नई खोज करनी होगी। तभी हमारा देश तरक्की के राह बढ़ेगा। इस दौरान मैडम नीरू, मैडम किरन, मैडम रेशमा रानी, मैडम अनु, मैडम बबीता कर्ण गर्ग ने जज की भूमिका निभाई। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।(ब्रिज सिंगला)
एनएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राइमरी और हायर क्लास के बच्चों द्वारा अपने तैयार मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई।