सालासर धाम और खाटू श्याम के लिए पहली बस यात्रा रवाना
भास्कर संवाददाता | भुच्चोमंडी
इलाके की धार्मिक एवम समाज सेवी संस्था बीएमडी भुच्चो मंडी की ओर से प्रधान नीरज बंसल ट्विंकल की अगवाई में श्री सालासर धाम श्री खाटू श्याम धाम के लिए पहली बस यात्रा पंचायती नीलकंठ मंदिर से रवाना की गई। बीएमडी के प्रधान नीरज बंसल ट्विंकल ने बताया कि संस्था की ओर से श्रद्धालुओं को श्री सालासर धाम श्री खाटू श्याम धाम के दर्शन करवाने के लिए पहली बस यात्रा का प्रबंध किया गया है। इस दौरान इलाके की सुख शांति समृद्धि के लिए अरदास की जाएगी। इस मौके पवन पंकज गग्गी, इंदरजीत शंटी, बलदेव कृष्ण बबली, भूषण कुमार टीटी, सुरेश कुमार, मुकेश बिल्लू, बीरबल दास, अजय कुमार, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
पहली बस यात्रा रवाना करते बीएमडी के सदस्य।