आदेश अस्पताल ने 3 गांव गोद लिए
भुच्चो मंडी |भुच्चोके आदेश मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओर से इलाके के लोगों को बढिय़ा सेहत सुविधाएं देने के लिए इलाके के पांच गांवों भुच्चो खुर्द, भुच्चो कलां, लहरा मोहब्बत, बुर्ज काहन सिंह वाला तुंगवाली को गोद लिया है। गांव तुंगवाली में शुक्रवार को अस्पताल की एक टीम ने घर घर जा कर लोगों के निशुल्क इलाज वाले कार्ड बनाने शुरू किए। अस्पताल के पीआरओ दारा सिंह ने बताया कि आदेश मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ गुरप्रीत सिंह गिल ने इलाके के गांवों के आर्थिक तौर पर कमजोर और इलाज करवाने से असमर्थ लोगों को बढिय़ा सेहत सुविधाएं देने के मकसद से इलाके के यह पांच गांव गोद लिए हैं।