आदेश मेडिकल कॉलेज ने पांच गांव गोद लिए
भास्कर संवाददाता | भुच्चो मंडी
भुच्चोके आदेश मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओर से इलाके के लोगों को बढिय़ा सेहत सुविधाएं देने के लिए इलाके के पांच गांवों भुच्चो खुर्द, भुच्चो कलां, लहरा मोहब्बत, बुर्ज काहन सिंह वाला तुंगवाली को गोद लिया है। गांव तुंगवाली में शुक्रवार को अस्पताल की एक टीम ने घर घर जा कर लोगों के निशुल्क इलाज वाले कार्ड बनाने शुरू किए।
अस्पताल के पीआरओ दारा सिंह ने बताया कि आदेश मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ गुरप्रीत सिंह गिल ने इलाके के गांवों के आर्थिक तौर पर कमजोर और इलाज करवाने से असमर्थ लोगों को बढिय़ा सेहत सुविधाएं देने के मकसद से इलाके के यह पांच गांव गोद लिए हैं। गांव में घर घर जा कर कार्ड बनाने वाली टीम को समाज सेवी विशाखा सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस टीम के सदस्य घर घर जा कर लोगों के निशुल्क इलाज वाले कार्ड बनाएंगे। उन्होंने बताया कि आदेश अस्पताल में इन कार्ड धारकों का दांतों, कानों आंखों आदि का निशुल्क इलाज किया जाएगा और हर तरह के ऑपरेशन भी निशुल्क किए जाएंगे। दूरबीन वाले ऑपरेशन भी आधे खर्च पर किए जाएंगे।
गांव वासियों ने अस्पताल प्रबंधकों के इस प्रयास की खूब प्रशंसा की। वहीं डॉ जतिंदर सिंह डॉ तनवीर कौर ने भी संबोधित किया। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बहाल सिंह, सफल नेशनल अवार्डी किसान गुरचरन सिंह मान, राजा सिंह, डॉ जगरूप सिंह मान, नायब सिंह, करम चंद पंच, संत हजारा सिंह क्लब के प्रधान गुरबिंदर सिंह माहल उपस्थित थे। ब्रिज सिंगला
निशुल्क इलाज के कार्ड बनाने वाली आदेश अस्पताल की टीम को रवाना करते विशाखा सिंह अन्य गणमान्य।