पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ने की रैली

पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ने की रैली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भुच्चो मंडी

पंजाबस्टूडेंट यूनियन की ओर से प्रदेश यूनियन के बुलावे पर भुच्चो मंडी के नजदीकी गांवों बुर्ज काहन सिंह वाला, लहरा बेगा चक्क फतेह सिंह वाला में 2.5 लाख रुपए से कम आमदन वाली छोटी किसानी(5 एकड़), छोटे दुकानदारों को पोस्ट मैट्रिक स्कीम तहत लाने की मांग की है।

इसके अलावा सभी स्कूलों और कालेजों में फीसें लेने संबंधी रेगुलेटिव अथॉरिटी बनाने, दलित छात्रों की पोस्ट मैट्रिक स्कीम के तहत फीसें माफ करवाने, कम गिनती बीसी तथा ओबीसी के वजीफे जारी करवाने और हर वर्ग की लड़कियों को हर स्तर की शिक्षा निशुल्क करवाने संबंधी 18 फरवरी को दिए जाने वाले जिला स्तरीय धरने संबंधी रैली की गई। रैली को संबोधित करते हुए यूनियन की प्रदेश आगू हरदीप कौर कोटला ने कहा कि सरकार निजीकरण की नीति के तहत प्राइवेट स्कूलों कालेजों को बढ़ावा दे रही है और सभी स्कूल कॉलेज मनमर्जी फीस वसूल रहे हैं। लोगों की आर्थिक हालत इतनी कमजोर हो चुकी है कि वह प्राइवेट संस्थानों की भारी भरकम फीसें नहीं भर सकते।

्उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को चाहिए कि प्राइवेट संस्थाओं का सरकारीकरण करे और एक ऐसी कमेटी बनाई जाए जिसमे प्राइवेट सरकारी स्कूलों कालेजों के प्रिंसिपल, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य, बच्चों के परिजन, सरकारी नुमाइंदा जत्थेबंदी के आगू शामिल किये जाएं जो लोगों की समर्थता के अनुसार फीसें तय करें।

18 फरवरी को दिया जाएगा जिला स्तरीय धरना

लोगों को संबोधित करते पंजाब स्टूडेंट यूनियन की नेता हरदीप कौर कोटला।

खबरें और भी हैं...