वार्षिक खेल समागम में छात्रोंं ने दिखाया दम
भास्कर संवाददाता| भुच्चो मंडी
हरभजनइंटरनेशनल स्कूल लहरा बेगा में वार्षिक खेल समारोह बड़ी धूमधाम से करवाया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे चेयरमैन प्रो हरभजन सिंह ने झंडा लहरा कर खेलों की शुरुआत की। बच्चों ने मार्च पास्ट कर मुख्य मेहमान को सलामी दी। छात्रों द्वारा पीटी शो किया गया और सभ्याचारक प्रोग्राम आयोजित किया गया। छात्रों ने बनाना रेस, सेक रेस, मटका रेस, रिले रेस, 100 मीटर, 200 मीटर 400 मीटर रेस खेलों में हिस्सा लिया। चेयरमैन प्रो हरभजन सिंह प्रिंसिपल मैडम मीनू शर्मा ने बच्चों के सर्वपक्षीय विकास के लिए उन्हें पढाई के साथ साथ खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। -ब्रिज सिंगला
सम्मान किया
िवजयीबच्चों को सम्मानित करते हुए।
100 मीटर रेस लड़के में पांचवीं कक्षा के सुखबीर सिंह ने पहला, गुरलीन ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर रेस लड़के में सातवीं कक्षा के जसविंदर ने पहला और वीरदविंदर का दूसरा स्थान 400 मीटर रेस लड़के में नवमी के यादविंदर ने पहला और अवतार ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर रेस लड़कियां में पांचवीं कक्षा की हरमन ने पहला और नवरीत ने दूसरा स्थान। 200 मीटर लड़कियां में सातवीं कक्षा की सरबजीत ने पहला और छठी कक्षा की मुस्कान का दूसरा स्थान रहाा। 400 मीटर में नौंवी कक्षा की रुपिंदर ने पहला और नवजोत ने दूसरा स्थान हासिल किया। मटका रेस में संदीप कौर ने पहला और अमनदीप कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता छात्रों को मुख्य मेहमान प्रो हरभजन सिंह द्वारा इनाम देकर सम्मानित किया गया।