कैंसर संबंधी जागरुकता सेमिनार लगाया
कैंसर संबंधी जागरुकता सेमिनार लगाया
नथाना |गांव बलियांवाली के सरकारी गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया। सेहत विभाग के हरजिंदर सिंह काउंसलर, कुलवंत सिंह बीबीई ने बताया कि कैंसर से डरने की जगह इससे जागरूक होने की जरूरत है। इसका इलाज पहली स्टेज पर संभव है। इसके चलते व्यक्ति के शरीर में अचानक तब्दीली जैसे भार का कम होना, रेशे का ठीक होना, शरीर के किसी भाग में गांठ जैसे लक्षण होने की संभावना है। ऐसे लक्षण आने की सूरत में नजदीक के सरकारी अस्पताल में जांच करवानी चाहिए। उन्होंने संतुलित भोजन का उपयोग और सैर करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके स्कूल का स्टाफ उपस्थित था।
क्लबने मंदिर कमेटी को दिया राशन
मानसा |इनरव्हील क्लब ग्रेटर मानसा द्वारा रेलवे त्रिवेणी मंदिर में आयोजित होने वाले भंडारे को लेकर लंगर का सामान दिया गया। क्लब प्रधान शिव देवी ने बताया यह सामान सेवा क्लब मैंबर उषा गर्ग ने अपनी पोती के जन्म दिन की खुशी में दिया गया। इस मौके क्लब प्रधान शिव देवी, सचिव शुभ सिंगला, शशि बांसल, उषा गर्ग, पदमा गर्ग, मधु, आशा रानी मौजूद थे।
सुखचरनसिंह का हुआ शानदार स्वागत
मानसा |हैदराबाद में हुए बास्केटबॉल मुकाबलों में दूसरा स्थान प्राप्त कर मानसा पहुंचे सुखचरन सिंह (लाडी) मल्ल सिंह वाला का रेलवे स्टेशन मानसा पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। स्कूल कोच हरजिंदर सिंह हनी ने बताया कि सुखचरन सिंह ने इन खेलों में शानदार प्रदर्शन कर पंजाब जिले का नाम रोशन किया है। इस मौके सुखचरन सिंह के पिता गुरजीत सिंह धालीवाल आदि मौजूद थे।
करियरकाउंसलिंग सप्ताह मनाया
भुच्चो मंडी| सरकारीहाईस्कूल पूहली में मुख्य अध्यापक कुलवंत सिंह की अगुवाई में राज्य शिक्षा कित्ता अगवाई ब्यूरो पंजाब के निर्देशों के अनुसार करियर काउंसलिंग सप्ताह मनाया गया। स्कूल के करियर अध्यापक विभिन्न विषयों के अध्यापकों ने छात्रों की काउंसलिंग की और उनकी रूचि को देखते हुए उन्हें भविष्य में कोर्स रोजगार के साधनों के बारे में विशेष जानकारी दी। इस दौरान रुपिंदर कौर ने स्कूल का विशेष दौरा कर छात्रों को कोर्सेज रोजगार संबंधी जानकारी दी। ब्रिज सिंगला
मेहराजस्कूल में कराया करियर गाइडेंस
नथाना |गांव मेहराज के सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करियर गाइडेंस और काउंसलिंग हफ्ता मनाया गया। करियर गाइडेंस अध्यापक मोहित भंडारी ने बच्चों को विभिन्न कोर्सेज संबंधी बताया। 71 बच्चों की काउंसलिंग की गई। बच्चों के कैरियर संबंधी फार्म भरे गए। स्कूल प्रिंसीपल जसवीर कौर ने बच्चों को दसवीं कक्षा में अच्छे अंक लेकर अपने विषय के करियर संबंधी जागरूक किया। इस मौके पर क्लास इंचार्ज दिप्ती गोयल, करमजीत कौर और मंजू बाला उपस्थित थीं।
नवनियुक्तडीसी को किया सम्मानित
मानसा।डीसीवरिंदर शर्मा को धार्मिक सामाजिक राजनीतिक संस्थानों के नुमांइदों द्वारा सम्मानित किया गया। अकाली दल के सीनियर नेता दविंदर सिंह टैक्सला आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान बब्बी दानेवालिया ने कहा कि डीसी सरकार से जिले के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा ग्रांट्स प्राप्त करके शहर के विकास को नई दिशा देंगे। इस मौके सुरेश नंदगढिय़ां, स्वर्णकार एसोसिएशन के मनजीत सिंह, गोशाला के प्रधान हुकम चंद, अग्रवाल सभा के केशो राम, दीप चंद, प्रकाश चंद, शाम लाल, सुभाष बांसल, विजय, बलवीर मौजूद थे।