पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेस्टीसाइड डीलर्स ने दुकानें की बंद, नारेबाजी की

पेस्टीसाइड डीलर्स ने दुकानें की बंद, नारेबाजी की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रसरकार द्वारा पेस्टीसाइड डीलर्स पर लगाए बीएससी एग्रीकल्चर डिग्री कानून के विरोध में मंगलवार को जिलेभर के पेस्टीसाइड डीलर्स ने अपनी दुकानें बंद रखीं। वहीं कानून के विरोध में शहर के बारा हट्टा चौक में केंद्र सरकार की अर्थी फूंकी गई।

पेस्टीसाइड यूनियन के जिला प्रधान तरसेम चंद मिढ्ढा शहरी प्रधान तरसेम लाल रायपुरिया ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए कानून इनसेक्टीसाइड 1968 में की बीएससी डिग्री का विरोध करते कहा कि सरकारें रोजगार के साधन पैदा करती है, कि बेरोजगारी के। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने उक्त कानून पास कर व्यापारियों को बेरोजगार किया है तथा ऐसे कानून को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। पेस्टीसाइड यूनियन नेताओं ने सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की है।

एसडीएम के नाम मांग पत्र देते हुए पेस्टिसाइड यूनियन के सदस्य।

शहर के बारा हट्टा चौक में केंद्र सरकार की अर्थी फूंकते पेस्टीसाइड व्यापारी।

भीखी | केंद्रराज्य सरकार की पेस्टिसाइड्स के व्यापार विरोधी नीतियों के खिलाफ भीखी में पंजाब सीड, पेस्टीसाइड फर्टिलाइजर डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को पेस्टिसाइड्स व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। यूनियन की पॉजेटिव कमेटी के मैंबर लछमण सिंह मूलेवालिया, प्रगट चहल, सतपाल मती, जरनैल सिंह ढिल्लों नरेश कुमार ने कहना है वह अपनी मांगों को लेकर संघर्ष लगातार जारी रखेंगें उन्होंने कहा कि लाइसेंस बनाने के लिए लागू की बीएससी की शर्त समेत लगाईं सभी शर्तों को वापिस लिया जाएं। इस मौके विक्की पंधेर, मोनू सिंगला, नैब सिंह ख्याला, हैपी पंधेर, सुभाष गोयल, जसविंदर सिंह अलीशेर, बबलू अतला भी मौजूद थे।

भुच्चो मंडी| केंद्रसरकार द्वारा कीटनाशक खाद विक्रेताओं को लाइसेंस के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने के खिलाफ भारत बंद के तहत वहीं मंगलवार को भुच्चो मंडी के कीटनाशक दवा विक्रेताओं द्वारा प्रधान पवन गुप्ता की अगवाई में अपनी दुकानें बंद कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन करते हुए विक्रेताओं ने कहा कि सरकार के इस फैसले से पिछले कई वर्षों से यह काम कर रहे कीटनाशक विक्रेता बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी धक्केशाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्रिज सिंगला

सरदूलगढ़ |पेस्टीसाइड यूनियनकी ओर से अपनी मांगो को लेकर की गई पूरे देश में की गई हड़ताल के तहत पेस्टीसाइड यूनियन के दुकानदारों अपनी दुकानों बंद रखकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। यूनियन सदस्यों ने सरकार के पेस्टीसाइड दवा बेचने के लाइसेंस सिर्फ बीएससी डिग्रीधारक को दिए जाने के फैसले का विरोध किया। दुकानदारों ने अनाज मंडी में एक मीटिंग कर एसडीएम दफ्तर जाकर मांग पत्र दिया। इस मौके यूनियन के प्रधान जगजीत सिंह संधू, उपप्रधान विजय उप्पल, सचिव बंसी काहनेवाला भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...