- Hindi News
- मॉडलों के जरिये बच्चों ने मैथ सॉल्यूशन के ट्रिक्स बताए
मॉडलों के जरिये बच्चों ने मैथ सॉल्यूशन के ट्रिक्स बताए
एनएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुच्चो मंडी में गणित मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई।
भास्कर न्यूज | भुच्चो मंडी
एनएसमेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणित मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान प्राइमरी विंग के अध्यापक करण गर्ग, हाई विंग की अनु गुप्ता सेकेंडरी विंग के बलजीत सिंह की अगुवाई में बच्चों ने मॉडल्स चार्ट तैयार किए।
इस दौरान बच्चों ने अपने मॉडलों चार्ट के माध्यम से आम जिंदगी में गणित के महत्व गणित को आसानी से हल करने के तरीके बताए।
इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे स्टेट अवार्डी प्रिंसिपल गुरप्रीत कौर घुमन कलां ने बच्चों द्वारा तैयार मॉडलों चार्ट का निरीक्षण किया और बच्चों की प्रशंसा की।
प्रिंसिपल कुलदीप कौर ने बढ़िया मॉडल बनाने वाले बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया। (ब्रिज सिंगला)