पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसी वर्करों ने खुशी में लड्डू बांटे

कांग्रेसी वर्करों ने खुशी में लड्डू बांटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक भुच्चो के कांग्रेसी वर्करों की एक मीटिंग ब्लॉक प्रधान जगरूप सिंह तुंगवाली की अगुवाई में हुई।

भास्कर न्यूज | भुच्चो मंडी

ब्लाकभुच्चो के कांग्रेसी वर्करों की एक मीटिंग ब्लाक प्रधान जगरूप सिंह तुंगवाली की अगुवाई में हुई। इसमें गांव कांग्रेस हाई कमान द्वारा गांव माड़ी के पूर्व सरपंच धर्म सिंह मान को कांग्रेस किसान मजदूर सेल का पंजाब प्रदेश वाइस प्रधान और कुलवंत सिंह पूर्व सरपंच लहरा खाना को प्रदेश महासचिव बनाने की खुशी में लड्डू बांटे गए। इलाके के ईमानदार मेहनती कांग्रेसी वर्करों को इतना मान देने के लिए कांग्रेसी वर्करों ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब कांग्रेस किसान मजदूर सेल के प्रधान इंदरजीत सिंह जीरा यूथ नेता खुश बाज सिंह जटाना का धन्यवाद किया। इस मौके पर पीसीसी के सदस्य नछतर सिंह, टिक्का राम, केहर सिंह, जगजीत सिंह, सुखदेव बराड़, इंदरजीत सिंह लहरा, हरबंस सिंह लहरा खाना, सुखमंदर सिंह, रेशम सिंह, करम सिंह, सुखदेव सिंह ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी। (ब्रिज सिंगला)