पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने व्यक्ति को ढूंढ कर परिजनों को सौंपा

पुलिस ने व्यक्ति को ढूंढ कर परिजनों को सौंपा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता |भुच्चो मंडी

भुच्चोपुलिस ने नजदीकी गांव चक्क राम सिंह वाला के सुखबीर सिंह पुत्र अजमेर सिंह ढूंढ कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

पुलिस चौकी भुच्चो मंडी के इंचार्ज हरजीत सिंह ने बताया कि सुखबीर सिंह के भाई बलवीर सिंह ने उसके गुम हो जाने की दरखास्त लिखवाई थी। जिसके अनुसार उसका भाई सुखबीर सिंह 27 जनवरी को गांव के ही जगजीत सिंह गुड्डू के साथ दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेकने के लिए गया था और वहीं खो गया जबकि जगजीत सिंह गुड्डू घर वापिस गया था। भुच्चो पुलिस ने दिल्ली के गुरुद्वारों में इस संबंधी पोस्टर लगा कर फोन पर मैसेज भेज कर काफी कोशिश के बाद गुम हुए सुखबीर सिंह को वहां से ढूंढने सफलता हासिल कर ली। पुलिस चौकी भुच्चो मंडी के इंचार्ज हरजीत सिंह ने बताया कि सुखबीर सिंह गुरसिख है और उसकी दिमागी परेशानी की दवाई चल रही है। सुखबीर सिंह के परिजनों ने चौकी इंचार्ज हरजीत सिंह के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनका धन्यवाद किया।

सुखबीर सिंह को परिजनों के हवाले करते चोंकी इंचार्ज हरजीत सिंह।

खबरें और भी हैं...