तजुर्बेकार बिजली मुलाजिमों की नहीं हो रही तरक्की: मंगा सिंह
भास्कर संवाददाता | भुच्चो मंडी
एम्पलाइजज्वाइंट फोरम गुरु हरगोबिन्द थर्मल प्लांट लहरा मोहब्बत द्वारा कन्वीनर मंगा सिंह की अगवाई में बिजली मुलाजिमों की समस्याओं संबंधी मीटिंग की गई। इस दौरान नेताओं ने पीएसपीसीएल द्वारा सरकारी थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद किये जाने कि सख्त निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जहां लोगों को प्राइवेट थर्मल प्लांटों की महंगी बिजली मिलने के कारण आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है वही दूसरी ओर बिजली मुलाजिमों के वेतन भी कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि पावरकॉम द्वारा रेगुलेशन 1996 में शोध 25-30 वर्षों के तजुर्बेकार बिजली मुलाजिमों की तरक्की रोकी जा रही हैं और अपने चहेतों को लाभ देने के लिए नई भर्ती की जा रही है। जत्थेबंदी ने पावरकॉम के इस फैसले की निंदा की। उन्होंने मांग की कि इस फैसले को वापिस लिया जाएं और सरकारी थर्मल प्लांटों का उत्पादन शुरू किया जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मैनेजमेंट ने रेगुलेशन शोध की तो थर्मल प्लांटों में बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन किये जाएंगे। इस मीटिंग में बलजीत सिंह बराड़, जगजीत सिंह कोटली, सुखविंदर सिंह किली, गुरमेल सिंह सिद्धू, पोहला सिंह, राजिंदर सिंह जेई, बलजीत सिंह ढिल्लों कुलवंत सिंह उपस्थित थे।