मानवता की भलाई के लिए अपने स्तर पर करें प्रयास:ओंकार
सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत स्काउट ओर गाइड द्वारा मैसेंजर आफ पीस विषय पर एक सेमिनार प्रिंसीपल मनजीत सिंह की रहनुमाई में करवाया गया।
जिसमें प्रमुख प्रवक्ता के तौर पर स्टेट आर्गेनाइजिंग कमिश्नर ओकार सिंह शामिल हुए। इस सेमिनार दौरान जिला स्काउट इंचार्ज दर्शन सिंह बरेटा ने उनका स्वागत करते जिले में चल रही स्काउट लहर की विस्तार में जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों के रूबरू होते मुख्य प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहा कि विश्व स्काउट आर्गेनाइजेशन द्वारा पूरे विश्व में शांति का संदेश देने के लिए यह मुहिम चलाई गई है। उन्होंने कहा कि आज के समय में विश्व अशांति का सामना कर रहा है जबकि नाईजीरिया ओर सीरिया जैसे देशों में क्या हो रहा है, यह सब को पता है।
आज जरूरत है कि मानवता की भलाई हित हम अपने अपने स्तर पर जो भी विश्व शांति के लिए कार्य कर रहे है, उनको सोशल मीडिया के द्वारा दूसरों तक सांझा करे, जिससे उनको भी प्रेरणा मिल सके। उन्होंने वालंटियरों को स्काउट के विभिन्न विंग सर्टिफिकेटों की विस्तार में जानकारी देते पर्यावरण को साफ सुथरा रखने और समाज की भलाई के लिए कार्य करने का न्योता दिया। इस मौके लेक्चरर यादविंदर सिंह सिद्धू, कुश कुमार, नरसी सिंह, हरमनजीत सिंह, स्काउट मास्टर भुपिंदर सिंह, विंग मास्टर महिंदर पाल, रोवर अमरीक सिंह, रेजर मनजीत कौर, मोनिका रानी, गाइड कैप्टन वीरपाल कौर ओर ग्यारहवी बारहवीं के विद्यार्थी भी उपस्थित थे। आखिर में लेक्चरर यादविंदर सिंह सिद्धू ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया।
स्टूडेंट्स को वजीफा राशि देते काॅलेज प्रिंसिपल डा.गिल्ल अन्य।
भुच्चो के संत कबीर स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर रंगारंग प्रोगराम पेश करते बच्चे।
बरेटा के सरकारी स्कूल में स्टेट कमिश्नर का सम्मान करते स्कूल प्रबंधक।
सरदूलगढ़| बलराजसिंह भूंदड मैमोरियल युनिवर्सिटी काॅलेज मे श्री गुरु हरि कृष्ण वजीफा स्कीम के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को वजीफा दिया गया ।इस मौके कालेज के प्रिंसिपल डा.लखवीर सिंह गिल्ल ने वजीफे वितरित करते हुए कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को समय समय पर कालेज द्वारा सहायता दी जाती है, जिस मे तहत 42 हजार की राशि बांटी जा चुकी है इस मौके उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया ।इस मौके डा.कमलजीत सिंह,परवीन कुमार,नवीन कुमार मार ,नरिंदर कुमार,मौजुद थे।
भुच्चो मंडी| बसंतपंचमी का त्यौहार भुच्चो के संत कबीर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बड़े उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर एक स्पेशल असेम्बली आयोजित की गई। इस दौरान सबसे पहले सरस्वती पूजा की गई और फिर नन्हे नन्हे बच्चों ने नृत्य द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस मौके छात्रों द्वारा कविताएं और डांस पेश किये गये। मैडम ऋचा अरोड़ा ने छात्रों को बसंत पंचमी और इसके महत्व के बारे में विशेष जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने रंग बिरंगे गुब्बारे आसमान में उड़ा कर बसंत पंचमी मनाई। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो एम एल अरोड़ा, प्रिंसिपल मैडम अंजू डोगरा, जूनियर विंग की मुख्य अध्यापक मैडम सोनिया धवन किंडरगार्टन की मुख्य अध्यापक मैडम रचना जिंदल ने छात्रों को बसंत पंचमी की बधाई दी और पतंग उड़ाते समय सावधानी रखने की सलाह दी।