4 गट्टू चाइना डोर सहित एक गिरफ्तार
भुच्चो मंडी|भुच्चो पुलिसद्वारा चौकी इंचार्ज हरजीत सिंह की अगवाई में चाइना डोर के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। जिस के तहत मंगलवार को 7 अलग अलग टीमें गठित कर भुच्चो मंडी के बाजारों आसपास के गांवों में दुकानों की चेकिंग की। चौकी इंचार्ज हरजीत सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ भुच्चो मंडी के फव्वारा चौक में नाका लगा कर वाहनों की भी चेकिंग की। चेकिंग के दुकानदार कृष्ण अवतार से 4 गट्टू चाइना डोर के बरामद किए और उसके खिलाफ कानून की धारा 188 के तहत 29 नंबर मुकदमा दर्ज कर लिया। ब्रिज सिंगला