पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टूडेंट्स को स्वाइन फ्लू के लक्षण बताए

स्टूडेंट्स को स्वाइन फ्लू के लक्षण बताए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| भुच्चो मंडी

गांवचक्क बखतू की विवाहिता हरप्रीत कौर की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो जाने के बाद सेहत विभाग इलाके में पूरी चौकसी बना रहा है। सेहत विभाग की टीम के सेनेटरी इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, मनदीप सिंह, बलविंदर राम, शाहबाज़ सिंह, सेहत कर्मचारी राजविंदर सिंह रंगीला, हरदम सिंह, सुरजीत सिंह नर्स रुपिंदर कौर द्वारा गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल सरकारी मिडिल स्कूल में छात्रों अध्यापकों को स्वाइन फ्लू बीमारी के लक्षणों इससे बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। सेहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वाइन फ्लू एक ऐसी बीमारी है जो एच.एन. नाम के एक विशेष विषाणु से होता है और यह विषाणु सांस द्वारा एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य को फैलता है। स्वाइन फ्लू के टेस्ट दवाएं जिला सरकारी अस्पताल में निशुल्क होते हैं।

रहता है तेज बुखार

तेजबुखार (101 डिग्री से ऊपर), खांसी और जुकाम, छींकें आना अथवा नाक से पानी आना, सांस लेने में तकलीफ, गले में दर्द, बदन दर्द, दस्त उलटी लगना।

यह हैं बचाव के तरीके

खांसतेया छींकते समय अपना मुंह नाक रुमाल से ढक लें, अपने नाक, मुंह आंखों को छूने से पहले बाद में साबुन और पानी से अच्छी तरह धो लें, भीड़ वाली जगहों पर जाएं, खांसी, बहती नाक, छींक बुखार से पीडि़त व्यक्ति से लगभग 1 मीटर की दूरी बना कर रखे, पूरी नींद लें, शारीरिक तौर पर चुस्त रहें और मानसिक तनाव से मुक्त रहें, बहुत मात्रा में पानी पीएं, मरीज को छुए, डाक्टरी जांच के बिना दवाई लें, बाहर खुले में थूके। ब्रिज सिंगला

चक्क बखतू के सरकारी स्कूल में बच्चों को स्वाइन फ्लू की जानकारी देते सेहत कर्मी।

खबरें और भी हैं...