पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 को होने वाले धरने को लेकर पीएसयू ने गांवों में निकाली रैली

18 को होने वाले धरने को लेकर पीएसयू ने गांवों में निकाली रैली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| भुच्चो मंडी

पंजाबस्टूडेंट यूनियन द्वारा 2.5 लाख रुपए से कम आमदन वाली छोटी किसानी (5 एकड़), छोटे दुकानदारों को पोस्ट मैट्रिक स्कीम तहत लाने, सभी स्कूलों और काॅलेजों में फीस लेने संबंधी रेगुलेटिव अथॉरिटी बनाने, दलित छात्रों की पोस्ट मैट्रिक स्कीम के तहत फीस माफ करवाने, कम गिनती बीसी ओबीसी के वजीफे जारी करवाने और हर वर्ग की लड़कियों को हर स्तर की शिक्षा निशुल्क करवाने संबंधी 18 फरवरी को किए जाने वाले जिला स्तरीय धरने संबंधी गांव भुच्चो खुर्द, तुंगवाली चक्क राम सिंह वाला में रैली की गई। यूनियन की प्रदेश नेता हरदीप कौर कोटला ने कहा कि पंजाब के लोगों की माली हालत दिन दिन पतली होती जा रही है और दूसरी तरफ महंगाई बढ़ रही है। आर्थिक तंगी सही फसल होने के कारण पंजाब की किसानी, छोटे दुकानदार व्यापारी आर्थिक मंदी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार सभी वर्ग के लोगों जिनकी आमदन 2.5 लाख रुपए से कम है उनको पोस्ट मैट्रिक स्कीम के तहत लाया जाए ताकि उनके बच्चे निर्विघ्न पढाई जारी रख सकें।

हरदीप कौर कोटला ने कहा कि सरकारी स्कूल कॉलेज कम हो रहे हैं और प्राइवेट स्कूल कॉलेज भारी संख्या में खुल रहे हैं, सभी स्कूल कॉलेज मनमर्जी की फीसें वसूल रहे हैं। पंजाब सरकार को चाहिए कि एक ऐसी कमेटी बनाई जाए जिसमें प्राइवेट सरकारी स्कूलों काॅलेजों के प्रिंसिपल, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य, बच्चों के परिजन, सरकारी नुमाइंदा जत्थेबंदी के नेता शामिल किए जाएं जो लोगों की समर्थता के अनुसार फीस तय करें।

गुरचरन सिंह अमरजीत सिंह ने कहा कि एससी छात्रों की फीस पोस्ट मैट्रिक स्कीम के तहत माफ हैं चाहे वह किसी भी प्राइवेट अथवा सरकारी संस्था में पढ़े पर उनसे जबरदस्ती फीसें वसूल की जा रही हैं। यूनियन के नेताओं ने मांग की कि पोस्ट मैट्रिक स्कीम पूरी तरह से लागू की जाए। इस मौके गुरदेव सिंह, हरजिंदर सिंह हरनेक सिंह ने भी संबोधित किया। ब्रिज सिंगला

खबरें और भी हैं...