- Hindi News
- नगर कीर्तन में संगत को गुरु रविदास जी के जीवन से अवगत करवाया
नगर कीर्तन में संगत को गुरु रविदास जी के जीवन से अवगत करवाया
चमकौर साहिब | श्रीगुरु रविदास मिशन सेवा सोसायटी की तरफ से गुरु रविदास जी के प्रकाशपर्व को समर्पित गुरुद्वारा शिरोमणि शहीद बाबा संगत सिंह श्री चमकौर साहिब से श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया नीचे और पांच प्यारों के नेतृत्व नीचे नगर कीर्तन सजाया गया। यह नगर कीर्तन शहर के समूह गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होते हुए वापस गुरुद्वारा शिरोमणि शहीद बाबा संगत सिंह में पहुंच कर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में प्रसिद्ध ढाडी ज्ञानी बलबीर सिंह रसीला भोजेमाजरा वालों के जत्थे ने सिख इतिहास सुनाया।