जंगली सूअर ने दो लोगों को घायल किया
चमकौर साहिब | गांवडेहर में एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों को जंगली सूअर ने हमला करके घायल कर दिया। गांव के सरपंच दीदार सिंह डेहर के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे एक जंगली सूअर गांव में घुसा जिसने पहले 65 साला बुजुर्ग महिला सुरजीत कौर के घर में घुस कर उसे गंभीर रूप में घायल कर दिया। इसके बाद जब उसके पुत्र महेन्दर सिंह ने और अन्य नौजवानों ने सूअर का पीछा किया तो वहां से भाग कर बाहर गली में बैठे 46 साला बलदेव सिंह पर हमला कर दिया जिसने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। इन दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां से यह दोनों अपना इलाज करवा रहे हैं।
सरपंच दीदार सिंह, पंच जसवीर सिंह, पंच गुरचरन सिंह आदि ने बताया कि जंगली क्षेत्र के कारण ही आज कल जंगली जानवरों का रूख आबादी की तरफ हो रहा है। इसी तरह वार्ड नंबर 10(माणेमाजरा) में भी एक साल की बच्चीी जशलीन कौर बेटी लखविन्दर सिंह और उसके घर में घुसकर बंदर ने हमला बोल दिया। जब बच्ची की मां नरिन्दर कौर उसे बचाने गई तो बंदरों ने उस पर भी हमला कर दिया चाहे दोनों का बचाव हो गया, लेकिन पारिवारिक मैंबरों मेें सहम का माहौल है।