- Hindi News
- स्कूली बच्चों ने साइंस िसटी कपूरथला में िवज्ञान के बारे में जानकारी ली
स्कूली बच्चों ने साइंस िसटी कपूरथला में िवज्ञान के बारे में जानकारी ली
चमकौर साहिब | डायरेक्टरजनरल स्कूल शिक्षा के दिशा निर्देशों के अंतर्गत और जिला विज्ञान सुपरवाइजर सुिरंदर कौर गिल की सिफारिश पर जीएमएस भोजेमाजरा और सेखूपुर के 50 विद्यार्थियों ने पुष्पा गुजराल विज्ञान िसटी कपूरथला का एक दिवसीय शैक्षिणक टूर लगाया। इस संबंधी जानकारी देते टूर के इंचार्ज अध्यापक कुलवीर सिंह कंधोला ने बताया कि इस शैक्षिणक टूर के दौरान विद्यार्थियों को वैज्ञानिक नमूनों, विज्ञान आधारित फिल्में और लैजर तकनीक समेत समूह विज्ञान सिटी का दौरा किया। छात्रों को वैज्ञानिक सिद्धांतों के बारे मंंे जानकारी दी। इस टूर के दौरान मास्टर जसवीर सिंह सेखूपुर, शीतल चावला और गौरव बांसल आदि अध्यापकों ने बच्चों का नेतृत्व किया।