पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद बाबा दीप सिंह की याद में कबड्डी कप करवाया

शहीद बाबा दीप सिंह की याद में कबड्डी कप करवाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवभाओवालमेें शहीद बाबा दीप सिंह जी के शहीदी दिवस को समर्पित संत सेवा सिंह जी, संत अवतार सिंह जी भाओवाल की अगुवाई में चढ़ती कला यूथ क्लब और ग्राम पंचायत भाओवाल की तरफ से समूह नगर निवासी और इलाका निवासियों के सहयोग के साथ कबड्डी कप करवाया गया। जिसमें 25 के करीब कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया और पहले स्थान पर फुलांवाल की टीम रही। जिसको 18 हजार रुपए और ट्राॅफी दी गई।

इस मौके पर पूर्व मंत्री बीबी सतवंत कौर संधू मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए उन्होंने इनामों की बांट करते हुए बीबी संधू ने कहा कि पंजाब सरकार और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की बढ़िया सोच के कारण मां खेल कबड्डी करोड़ों रुपए की हो गई। इस के इलावा नौजवान को नशों की दलदल में से निकालने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से खेल की तरफ विशेष ध्यान दे रही है। इस मौके पर बीबी संधू ने गांव के विकास कार्य के लिए दो लाख रुपए और दो सड़कें पक्की करने का एलान िकया। इस मौके पर संत अवतार सिंह ने आए मेहमान खिलाड़ियों का स्वागत किया। गांव के सरपंच कमलजीत सिंह भाओवाल सभी का अाभार जताया। इस मौके पर मार्केट कमेटी चमकौर साहब के चेयरमैन हरनेक सिंह भूरा, जिला परिषद चेयरमैन अमरजीत सिंह मक्कोवाल, मनिंत कुमार मंटू सहित अन्य लोग मौजूद थे।