- Hindi News
- अनाज मंडी में फड़ बनाने का रखा नींव पत्थर
अनाज मंडी में फड़ बनाने का रखा नींव पत्थर
रविवार को खनौरी की अनाज मंडी में फड़ बनाने का नींव पत्थर रखते हुए पंजाबमंडी बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंदरचीमां सुखवंत सराओ।
भास्कर न्यूज|खनौरी (संगरूर)
अनाजमंडी में रिज़र्व पड़ी जगह को पक्का करके ईंटों का फड़ बनाने का नींव पत्थर पंजाब मंडी बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंदर सिंह चीमां हलका इंचार्ज सुखवंत सिंह सराओ ने रखा।
इस दौरान चीमां ने आढ़तियों की मुश्किलें भी सुनीं इन मुश्किलों को दूर करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आढ़तियों की समस्याओं को पहल के आधार पर निपटाया जाएगा। इस मौके पर राम निवास प्रधान नगर पंचायत, जोग ध्यान प्रधान आढ़ती एसोसिएशन, कर्म सिंह गुरने प्रधान ट्रक यूनियन, विशाल सूद जिला उप प्रधान यूथ अकाली दल, जोगी राम चेयरमैन ब्लाक समिति अनदाना, चमकौर सिंह चेयरमैन पंचायत समिति अनदाना, चौधरी सुरिंदर सिंह बामनीवाला, चौधरी रघवीर सिंह गुलाड़ी, भूषण कुमार, सुरिंदर कुमार, सुनील कुमार, तेजा सिंह, सुरेश कुमार, कुलवंत सिंह, जय प्रकाश, सुरजीत सिंह, सतीश कुमार आदि मौजूद थे।