- Hindi News
- हादसे में जख्मी कबड्डी खिलाड़ियों का शिक्षा मंत्री चीमा ने जाना हाल
हादसे में जख्मी कबड्डी खिलाड़ियों का शिक्षा मंत्री चीमा ने जाना हाल
गुरुगोबिंद सिंह मेडिकल कॅालेज में शनिवार को शिक्षा मंत्री डॉ. . दलजीत सिंह चीमा ने जैतो के नजदीक सड़क हादसे में जख्मी हुए कबड्डी खिलाड़ियों का हालचाल जाना। उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर को गांव बादल में 60वीं कौमी स्कूल खेलें नेशनल कबड्डी और डॉजबॉल चैंपियनशिप में अंडर-19 कबड्डी खिलाड़ी सफलता के बाद वापस अपने घर लौट रही थी। तभी जैतो के नजदीक उनकी कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें कोच और सहायक कोच डिप्टी सिंह रणजीत सिंह की मौतें हो गई थी।
इसके अलावा गाड़ी में सवार चारों कबड्डी खिलाड़ी लखवीर कौर, जसवीर कौर, बलवीर कौर और अमनदीप कौर जख्मी हो गई थी, जिन्हें मेडिकल कॅालेज के इमरजेंसी विभाग में भर्ती करवाया गया है। प्रेसवार्ता में डॉ. . दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि इन जख्मी खिलाड़ियों के इलाज का खर्चा पंजाब सरकार उठाएगी और हादसे में मरने वाले व्यक्तियों के बच्चों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत फंड से जख्मी खिलाड़ियों को एक लाख रुपए का चेक भी दिया। हालांकि खेल क्लबों के नेता जख्मी हुई खिलाड़ियों के लिए अधिक आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। इस मौके पर मनतार सिंह बराड़ मुख्य संसदीय सचिव, विधायक दीप मल्होत्रा, अवतार सिंह बराड़, गुरतेज सिंह गिल,नवदीप सिंह बब्बू बराड़, डीसी मोहम्मद तैय्यब भी उपस्थित थे।
प्रिंसिपल ने भी दिखाई हमदर्दी, 20 हजार की सहायता दी
सड़कहादसे में जख्मी हुई खिलाड़ियों की सहायता के लिए डॉ. . महिंदर बराड़ सांभी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल गुरदीप सिंह ने 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। यह राशि शिक्षा मंत्री डॉ. . दलजीत सिंह चीमा ने खिलाड़ियों को सौंपी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रिंसिपल गुरदीप सिंह ने छात्राओं की मदद करके जिम्मेवार अध्यापक होने की मिसाल दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अध्यापकों शिक्षा विभाग को बहुत मान है।
उपचाराधीन खिलाड़ियों के बारे में जानकारी हासिल करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा।