- Hindi News
- पंजाब में हुआ रिकॉर्ड तोड़ विकास : ढींडसा
पंजाब में हुआ रिकॉर्ड तोड़ विकास : ढींडसा
संगरूर| मार्केटकमेटी संगरूर के नवनियुक्ति चेयरमैन जत्थेदार बलदेव सिंह भंमाबंदी ने शनिवार को राज्य सभा मेंबर सुखदेव सिंह ढींडसा , वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा और सीपीएस प्रकाश चंद गर्ग की मौजूदगी में रस्मी तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है।
इस मौके पर अनाज मंडी में रखे गए समारोह को संबोधित करते हुए सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्य का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। इस मौके पर जतिंद्र कालड़ा, सतवंत पूनियां, अर्चना दत्त, रविन्द्र चीमा, उप चेयरमैन शाम लाल गर्ग, अमृत लाल गर्ग, मनदीप गर्ग, रणधीर सिंह काका सारों आदि उपस्थित थे।
पदभार संभालते जत्थेदार बलदेव सिंह भंमाबंदी।