- Hindi News
- अध्यापक पर्चे बांट सरकार के खिलाफ करेंगे प्रचार
अध्यापक पर्चे बांट सरकार के खिलाफ करेंगे प्रचार
एसएसए/रमसाअध्यापक यूनियन संगरूर की जिला कमेटी ने राज्य कन्वीनर अतिंदरपाल सिंह राज्य कमेटी सदस्य राजविंदर मीर की अगुवाई में बैठक कर नगर निगम नगर काउंसिल चुनाव के दौरान पर्चे बांटकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रचार करने का एलान किया।
धूरी उप चुनाव के दौरान धूरी में सरकार के खिलाफ झंड़ा मार्च, पर्चा बांटने की मुहिम पोल-खोल मुहिम शुरू की जाएगी। अध्यापकों की सेवाओं को रेगुलर करने की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कह कि जब तक सरकार उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके गुरप्रीत पिशौर, अमन शर्मा, गुरजंट सिंह, गगन कुप्प, गुरजीत सिंह, जसविंदर धीमान, बारा सिंह, गुरदीप चीमां, सुखदेव सिंह, बख्शीश सिंह, जसप्रीत सिंह, सुरिंदर, नेहा सिंगला आदि मौजूद थे।
एसएसए/रमसा अध्यापक यूनियन संगरूर की जिला कमेटी के अध्यापकों ने बैठक कर सरकार के खिलाफ बनाई रणनीति।