इंटर स्कूल खेलों के विजेता सम्मानित
धूरी (संगरूर)|मॉडर्न सेकुलरपब्लिक स्कूल धूरी में मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच करवाई गई दो दिवसीय इंटर स्कूल खेलें धूमधाम से संपन्न हो गई। इनमें मॉडर्न ग्रुप द्वारा संचालित धूरी, शेरगढ़ चीमा, मालेरकोटला, भीखी तथा होली मिशन इंटरनेशनल स्कूल लहरागागा की टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन ग्रुप के चेयरमैन हरपाल सिंह ने किया था। जिम्नास्टिक, कराटे, रोलर स्केटिंग, डॉज बाल तथा बैडमिंटन मुकाबले करवाए गए। प्रिंसिपल गुरविंदर कौर ने बताया कि जिम्नास्टिक, कराटे, डोज बाल और बैडमिंटन में धूरी स्कूल ने तथा रोलर स्केटिंग और एथलेटिक में शेरगढ़ चीमा स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह भीखी स्कूल ने जिम्नास्टिक, एथलेटिक और बैडमिंटन में, मालेरकोटला स्कूल ने रोलर स्केटिंग और डोज बाल में दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर चेयरमैन हरपाल सिंह ने विजेताओं को इनाम बांटे। विशेष तौर पर मौजूद मॉडर्न ग्रुप के डायरेक्टर जगजीत सिंह ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रोग्राम भी पेश किया। (राजेश टोनी)