- Hindi News
- यूरिया के साथ अन्य दवाएं दी, दो डीलरों के लाइसेंस मुअत्तल
यूरिया के साथ अन्य दवाएं दी, दो डीलरों के लाइसेंस मुअत्तल
संगरूर|खेतीबाड़ी विभागकी इन्फोर्समेंट टीम ने संगरूर सुनाम में खाद की दुकानों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान दो डीलरों के लाइसेंस मुअत्तल कर दिए गए हैं। मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डा. रजिंदर सिंह सोही ने बताया कि चेकिंग का मुख्य मकसद जिले में किसानों को यूरिया खाद की सप्लाई यकीनी बनाना है क्योंकि जिले में कुछ डीलरों द्वारा यूरिया के साथ अन्य सामग्री देने के कारण किसानों में रोष है। उन्होंने बताया कि सुनाम के बांसल पेस्टिसाइड्स चीमा संगरूर की शिव ट्रेडिंग कंपनी खाद डीलरों द्वारा किसानों को यूरिया खाद के साथ अन्य दवाएं/खादों की टैगिंग की जा रही है इसलिए दोनों डीलरों के लाइसेंस मुअत्तल कर दिए गए हैं आगे की कार्रवाई की जा रही है।
डा. सोही ने जिले के समूह खाद डीलरों को हिदायत दी कि यदि कोई भी डीलर किसान को यूरिया खाद के साथ अन्य कोई वस्तु धक्के से देता है तो कार्रवाई की जाएगी।