पेंशनर्स कौंसिल ने की शोक बैठक
मोगा। खुराकएवं सप्लाइज पेंशनर्ज काउंसिल की शोक बैठक अध्यक्ष राजपाल सिंह की प्रधानगी में चक्की वाली गली में हुई। बैठक में पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह संधू के अचानक हुए निधन पर दो मिनट का मौन धारण रखकर उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर राजपाल ने कहा कि इंद्रपाल संधू धार्मिक विचारों के थे। इस बैठक में महल सिंह, दर्शन लाल ग्रोवर, विक्रम सिंह, ज्ञान सिंह, गुरसेवक सिंह चीमा, राम अवतार ने बताया कि संधू की आत्मिक शांति हेतु अरदास 14 दिसंबर को गांव खोसा पांडो स्थित गुरुद्वारा साहिब में दोपहर 12 से 1 बजे तक होगी।(शिवा)