गुरुद्वारा की नई इमारत की नींव रखी
भास्कर न्यूज|चीमां मंडी (संगरूर)
गांवढींडसा में गुरुद्वारा नानकपुरा साहिब की नई इमारत की नींव तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलवंत सिंह नंदगढ़ द्वारा पंज प्यारों की मौजूदगी में रखी गई। संत बाबा निधान सिंह जी के चरण छोह प्राप्त स्थान गुरुद्वारा श्री नानकपुरा साहिब की पुरातन इमारत वृद्ध होने के कारण कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब अकाल अकादमी ढींडसा द्वारा संगत के सहयोग से गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत बनाई जा रही है। संगत ने निर्माण कार्य के लिए दान दिया। अकाल अकादमी ढींडसा में धार्मिक समागम करवाया गया। श्री आखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। छात्रों ने शब्द कीर्तन, ढाडी वारों से संगतों को निहाल किया। इस मौके पर प्रिंसिपल अरविंदरपाल कौर, बाबा हरदीप सिंह, अमरीक सिंह, सरबंश सिंह, बलजिंदर सिंह बबलू, सरपंच मनजीत सिंह ढींडसा, निर्मल सिंह, गुरप्रीत सिंह, दर्शन सिंह, सरपंच जगजीत सिंह, कमलजीत सिंह, कृपाल सिंह, संतोख सिंह, हरजिंदर सिंह, जगजीत सिंह, गुरमीत सिंह, हरपाल सिंह मौजूद थे।
गुरुद्वारा नानकपुरा साहिब की नई ईमारत की नींव रखते हुए ज्ञानी बलवंत सिंह।