भाजपा में शामिल हुए युवाओं का सम्मान
भास्कर न्यूज| मालेरकोटला (संगरूर)
मोदीलहर के चलते पंजाब भर के युवा भाजपा में शामिल हो रहे हैं तथा देश की तरक्की के लिए युवा भारत-युवा सोच पर कार्य कर रहे हैं। यह शब्द भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव नितिन गुप्ता ने बैठक दौरान कहे। इस मौके जगत कथूरिया भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पंजाब-मंडल देहाती मैंबरशिप प्रभारी, बिंदू राम सिंगला कोआर्डिनेटर लोकल बॉडी सेल पंजाब, संजीव धीमान मंडल उपप्रधान ने भाजपा में शामिल हुए युवाओं को सम्मानित किया है। इस मौके कुंवर सिंगला जिला उपप्रधान युवा मोर्चा, गगनदीप भारद्वाज लक्की, रिश्व जैन मंडल प्रधान इंडस्ट्रीज सेल, रोहित कुमार, अंकुश सिंगला, उमेश बहल, जसप्रीत सिंह, जश्न प्रीत शर्मा, गगनदीप सिंह चीमां, सतविन्द्र सिंह, शुभम सिंगला, दीपक कुमार, बेअंत सिंह, संदीप सिंह ग्रेवाल, विक्की लालवानी, कमल जैन, गुरुचरण सिंह आदि ने सहयोग किया। (सोढ़ी)
भाजपा में शामिल हुए युवा पार्टी नेताओं के साथ।