पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों ने अदालत का काम काज ठप कर जताया रोष

वकीलों ने अदालत का काम काज ठप कर जताया रोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर/धूरी|हर माहके दूसरे शनिवार को लोक अदालत लगाने का फैसला बार एसोसिएशन के गले नहीं उतर रहा है। शनिवार को एसोसिएशन के सदस्यों ने कामकाज ठप कर रोष जताया। एसोसिएशन ने लोक अदालतों के बायकाॅट का ऐलान किया है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान हरपाल चीमां ने बताया कि हर माह के दूसरे चौथे शनिवार को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट छुट्टी घोषित कर दी थी। लोक अदालतों की आड़ में हर माह के दूसरे शनिवार की छुट्टी को समाप्त कर दिया गया है। जिस कारण सदस्यों में रोष है। मौके पर सुरजीत रंधावा, यंग लायर एसोसिएशन के प्रधान गुरप्रीत शेर गिल, जगजीत छाजला, बलवंत ढींडसा, विपन वशिष्ट, हरजिंदर सिद्धू, सुरजीत ग्रेवाल, ललित गर्ग, पवन गुप्ता, तपिन्द्र सिंह, यादविन्द्र सिंह, महेन्द्र पाल आहूजा, निछतर सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं धूरी बार के प्रधान अमनजीत सिंह भसौड़ और सचिव रोमर कपूर के नेतृत्व में वकीलों ने रोष जताया। इस मौके पर एडवोकेट बलजीत सिंह सिद्धू, रघुवीर र|, सुखविंदर सिंह मीमसा, मनजीत सिंह खुरमी मौजूद थे।

रोष जताते जिला बार एसोसिएशन के सदस्य।