लवप्रीत सिंह को किया सम्मानित
लौंगोवाल|दिल्ली मेंगणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाले शहीद भाई मती दास सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के के एनसीसी कैडेट लवप्रीत सिंह को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल वरिंदर सिंह चीमा, रूपिंदर कौर, हरकेश कुमार डीपीई, एनसीसी इंचार्ज नरिंदरपाल बसेटिया ने कहा कि लवप्रीत ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल ने छात्रों को देश की तरक्की में योगदान डालने के लिए प्रेरित किया।