पत्रकार कामरेड कालीचरण कौशिक का निधन
भास्कर न्यूज | सुनाम (संगरूर)
तीनदशकों से पत्रकारिता कर रहे और सीपीआई एम के जिला सचिव कामरेड कालीचरण कौशिक (80) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अपने निवास स्थान के बाहर बने पार्क में सैर करने के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। लोगों की मांगों को पूरी दृढ़ता से उठाने वाले कामरेड कालीचरण को गरीब वर्ग में मसीहा के नाम से जाना जाता था। वे नगर पार्षद भी रहे और पंजाब चंडीगढ़ पत्रकार परिषद के सरपरस्त थे। पंजाब के वित्त योजना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा शोक व्यक्त करने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। वित्त मंत्री ने कहा कि कामरेड कालीचरण का पूरा जीवन संघर्षशील रहा है। शहर गरीब लोगों के हितों के लिए उन्होंने कई आंदोलन भी किए।
देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें पंजाब मंडी बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंदर चीमां , काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष भागीरथ राय राज गेरा, पंजाब किसान सभा के नेता हरदेव सिंह बख्शी वाला, अनिल कालड़ा, मनप्रीत मनी, रविंदर गोरखा, जतिंदर मादा, गुरचरण सिंह धालीवाल, चमकौर सिंह, नरिंदर ठेकेदार, गुरमीत जौहल, जगदीश अरोडा, डॉ. जगमहिंदर सैनी, लछमन रैगर, राजीव गर्ग, रजनीश संजू आदि शामिल हुए।