- Hindi News
- लेफ्टिनेंट ओम प्रकाश सेतिया को मिला कमेंडेशन अवॉर्ड
लेफ्टिनेंट ओम प्रकाश सेतिया को मिला कमेंडेशन अवॉर्ड
सिपाहीदर्शन सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरों के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डा. ओम प्रकाश सेतिया की ओर से पिछले 12 साल के दौरान एनसीसी की गतिविधियों में डाले योगदान के बदले उन्हें भारत के डायरेक्टर जनरल एनसीसी नई दिल्ली लेफ्टिनेंट जनरल अनिरुद्ध चक्रवर्ती (वीएसएम) की ओर से कमैन्डेशन अवॉर्ड 2014 के लिए चुना गया।
एनसीसी अकादमी रोपड़ में आयोजित राज्य स्तरीय समागम के दौरान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ डायरेक्टोरेट के डिप्टी डायरेक्टर जनरल एनसीसी मेजर जनरल जीएस चीमा द्वारा लेफ्टिनेंट ओम प्रकाश सेतिया को कमैन्डेशन अवॉर्ड 2014 देकर सम्मानित किया गया।