पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान विरोधी चेहरा उजागर

किसान विरोधी चेहरा उजागर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धूरी (संगरूर)|भारतीय किसानयूनियन राजेवाल ब्लॉक धूरी ने गांव बटूहा में किसान कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जमीन प्राप्ति एक्ट सहित अन्य लिए गए फैसलों ने भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार के इन फैसलों के खिलाफ अन्य राज्यों के किसानों से विचार-विमर्श करने के बाद मार्च में दिल्ली में कोई निर्णायक संघर्ष शुरू किया जाएगा। उन्होंने केन्द्र सरकार पर भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जाने वाली खरीद को बंद करने की कोशिशें करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा करके सरकार अनहोनी को न्यौता देने जा रही है। उन्होंने सरकार से एफसीआई को तोडऩे की कोशिशें बंद करने, यूरिया और डी.ए.पी. पर सब्सिडी खत्म करने सहित पेट्रोल और डीजल पर वैट और टैक्स घटाए जाने की मांग भी की। इस मौके पर नरंजण सिंह दोहला और मलकीत सिंह लखमीरवाला प्रदेश सचिव, बलविंदर सिंह बडरूखां, नरंजण सिंह चीमा, कर्मजीत सिंह अलाल, पूर्ण सिंह जखलां, सुखदेव सिंह रणीके, प्रीतम सिंह बादशाहपुर]जगतेज सिंह मौजूद थे।