पिंगलवाड़ा ने मानसिक रोगी को स्वस्थ करके घर भेजा
पिंगलवाड़ासंस्था ने मानसिक रोगी हेमराज को स्वस्थ करके घर भेज दिया है। प्रबंधक हरजीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि हेमराज को गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब पटियाला के मैनेजर करनैल सिंह ने पिंगलवाड़ा में दाखिल करवाया था क्योंकि हेमराज गुरुद्वारा साहिब में आने वाली संगत को परेशान करता था। मुख्य प्रबंधक त्रिलोचन सिंह चीमां ने हेमराज को पिंगलवाड़ा में दाखिल कर लिया था। अरोड़ा ने बताया कि मानसिक रोगों के माहिर ने हेमराज का चेकअप किया। इलाज सेवा संभाल से हेमराज ठीक हो गया। हेमराज ने अपना पता सोनीपत हरियाणा बताया। पुलिस थाना सोनीपत से संपर्क किया गया। हेमराज के चार लड़के हैं। हेमराज का बेटा गिरीश नवीन अपने पिता को लेने के लिए पिंगलवाड़ा पहुंचे।
पिंगलवाड़ा में हेमराज स्टाफ के साथ।