पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करें युवा

आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करें युवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूनक | कर्नलसीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल चूलड़ कलां में स्काउट्स एंड गाइड कैंप लगाया गया। इस दौरान सेमिनार में छात्रों को बुराइयों रहित समाज के निर्माण आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। प्रिंसिपल अश्वनी शर्मा, प्रिंसिपल दर्शन सिंह बरेटा ने विशेष तौर पर शिरकत की। एससीओ ओंकार सिंह चीमा ने कहा कि दूसरे में सुधार लाने से पहले शुरुआत अपने घर, परिवार से करनी चाहिए। घर, परिवार को सुधारने के बाद ही मोहल्ला, गांव और देश को सुधारने की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी पहरावे, गीतों, फिल्मों से नई पीढ़ी गलत रास्ते पर जा रही है। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल हरप्रीत कौर, सुमित्रा, गुरदर्शन सिंह और बलदेव सिंह भी मौजूद थे। (वरिंदर)

खबरें और भी हैं...