आखों के मुफ्त आॅपरेशन का कैंप 23 को
शैहणा|आजाद स्पोर्ट्सक्लब चीमां की तरफ से आंखों के मुफ्त आॅपरेशन का 19वां कैंप 23 फरवरी को बडा गुरुद्वारा साहिब में लगाया जा रहा है। क्लब के वित्त सचिव लखविंदर सिंह ने बताया कि बाबा प्यारा डेरा बाबा गांधा सिंह की अगुवाई में लगाए जा रहे कैंप में डा. रमेश कुमार मरीजों की आंखों का चेकअप करेंगे। बैठक में रविंदर सिंह धालीवाल, बलजीत सिंह, नवजीत सिंह, गोरा सिंह, गोबिंद और जसमेल हाजिर थे। (साहिब संधू)