धरना देने जा रहे किसानों को डीएसपी ने 29 तक का समय दे किया शांत
नजदीकीगांव चीमां-जोधपुर के पास गांवों के किसानों की लिमिटों पर ज्यादा ब्याज वसूलने पर किसान यूनियन ने बुधवार को रोड जाम की दी काल के बाद डीएसपी केसर सिंह धालीवाल ने किसान संगठनों को 29 फरवरी तक हल निकालने का भरोसा दिलाया है।
किसान यूनियन के जिला प्रधान दर्शन सिंह उगोके, लखवीर सिंह, जगराज सिंह हरदासपुरा, संदीप सिंह, हरदेव सिंह, दर्शन सिंह, अमरजीत सिंह, जगतार सिंह थिंद और बलवीर सिंह जोधपुर ने बताया कि पहले सरकार ने घटिया बीज की सप्लाई से किसान बर्बाद हो रहे है। और अब लिमिटों पर किसानों को ज्यादा ब्याज वसूल कर किसानों को खुदकुशी करने के लिए विवश किया जा रहा है।
डीएसपी तपा केसर सिंह धालीवाल ने पहुंचकर किसानों को 29 फरवरी तक का समय दिया। किसानों ने कहा कि अगर 29 तक हल निकला तो रोड जाम कर दी जाएगी। (साहिब संधू)