- Hindi News
- टांडा उड़मुड़ | बलगनचौक दसूहा बच्चों को घरों पर छोड़
टांडा उड़मुड़ | बलगनचौक दसूहा बच्चों को घरों पर छोड़
टांडा उड़मुड़ | बलगनचौक दसूहा बच्चों को घरों पर छोड़ वापिस लौट रही प्राईवेट स्कूल की बस की ब्रेक फेल हो गई और बेकाबू बस सड़क किनारे दसूहा पुलिस की जीप से जा टकराई। उस समय जीप में कोई पुलिस कर्मचारी नहीं था। जीप लेकर आए एएसआई दविंदर सिंह की टीम के साथ फ्लाईओवर के पास ही नाके पर तैनात थे। इस टक्कर से बस जीप को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रहे कि भारी ट्रैफिक भीड़ भाड़ वाले इस चौंक में बड़ा हादसा टल गया।
खाली स्कूल बस का ब्रेक फेल, जीप से टकराई