पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाने के बाद फेंके ढाबे के बर्तन, गल्ले से पैसे ले भागे

खाने के बाद फेंके ढाबे के बर्तन, गल्ले से पैसे ले भागे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर-दसूहारोडपर गांव बागपुर के पास लक्की ढाबे पर दो अनजान युवकों ने खाना खाने के बाद पेमेंट देने से मना कर दिया। दोनों युवक ढाबा मालिक से झगड़ने लगे। युवकों ने ढाबा मालिक लक्की मरवाहा के साथ जहां हाथापाई की। वहां पड़े बर्तन फेंक दिए। जाते-जाते गल्ले से करीब 5-6 हजार रुपए भी निकाल ले गए।

लड़ाई झगड़े दौरान लुटेरे युवकों ने लक्की का मोबाइल भी तोड़ दिया। इस संबंधी थाना हरियाना पुलिस को सूचित किया, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप का कहना है कि इस तरह से गुंडागर्दी करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी तथा ढाबा मालिक को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा। मामले संबंधी जानकारी देते हुए लक्की मरवाहा ने बताया कि वह रोज अपने ढाबे पर बैठे थे कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक उनके ढाबे में खाना खाने पहुंचे। खाने पीने उपरांत जब वह जाने लगे तो उन्होंने उनसे बिल का भुगतान करने को कहा। देखते ही देखते उन्होंने ढाबे का सामान बिखेरना शुरु कर दिया तथा उनके साथ हाथापाई भी की। इस दौरान युवकों ने उनका मोबाइल भी तोड़ दिया तथा जाते समय वह गल्ले में पड़े 5-6 हजार रुपये लूट कर वह वहां से फरार हो गए। लक्की ने बताया कि युवक जाते समय उन्हें देख लेने पुलिस में जाने की धमकियां भी देकर गए हैं।

ढाबा मालिक लक्की।